Age Related Maths Questions Short Tricks in Hindi - Part 1

Share:

आयु पर आधारित प्रश्‍न हिंदी में - Short Tricks


लाभ (Profit) :-

जब किसी वस्तु का क्रय मूल्य (खरीद मूल्य), विक्रय मूल्य से कम होता हैं, तो ऐसी स्थिति में लाभ होता हैं ।

हानि (Loss) :-

जब किसी वस्तु का विक्रय मूल्य, क्रय मूल्य (खरीद मूल्य) से कम होता हैं, तो ऐसी स्थिति में लाभ होता हैं ।

बट्टा (Discount) :-

खरीदार को वस्तु की खरीद में मिली छूट को बट्टा कहते हैं।

Note :- 
1. बट्टा हमेेशा अंकित मूल्य पर देेते हैं।
2. जब बट्टा या छूट नही दी जाती है तो अंकित मूल्य ही विक्रय मूल्य होता हैं।



प्रश्‍न 1. A और B की आयु का अनुपात 3:4 हैं | यदि इनकी आयु का योग 56 वर्ष हैं तो बड़े व्यक्ति की आयु ज्ञात कीजिये |

Solution (हल) :-

A : B = 3 : 4
3x + 4x = 56 (क्योकि A और B की आयु का योग 56 वर्ष हैं|)
7x = 56
x = 56/7
x = 8
बड़े व्यक्ति B की आयु = 8 x 4 = 32 वर्ष
और छोटे व्यक्ति A की आयु = 8 x 3 = 24 वर्ष


प्रश्‍न 2. राम, श्याम और मोहन के आयु का अनुपात 2:4:5 हैं | यदि राम और मोहन कि आयु का योग 63 वर्ष हैं तो श्याम की आयु ज्ञात कीजिये|

Solution (हल) :-

राम : श्याम : मोहन = 2 : 4 : 5
2x + 5x = 63 (क्योकि सिर्फ राम और मोहन की आयु का योग 63 वर्ष हैं|)
7x = 63
x = 63/7
x = 9
श्याम की आयु = 9 x 4 = 36 वर्ष
इसी प्रकार - 
राम की आयु = 9 x 2 = 18 वर्ष
और मोहन की आयु = 9 x 5 = 45 वर्ष


प्रश्‍न 3. सीता और गीता की आयु का अनुपात 3:5 हैं| यदि सीता और गीता कि आयु का योग 32 वर्ष हैं तो 4 वर्ष बाद इनकी आयु तथा आयु का अनुपात ज्ञात कीजिये|

Solution (हल) :-

सीता : गीता = 3 : 5
3x + 5x = 32 (क्योकि सीता और गीता की आयु का योग 32 वर्ष हैं|)
8x = 32
x = 32/8
x = 4
सीता की वर्तमान आयु = 4 x 3 = 12 वर्ष
और गीता की वर्तमान आयु = 4 x 5 = 20 वर्ष
4 वर्ष बाद - 
सीता की आयु = 12 + 4 = 16 वर्ष
और गीता की आयु = 20 + 4 = 24 वर्ष
सीता और गीता की आयु का अनुपात = 16 : 24 = 2 : 3


प्रश्‍न 4. सीता और गीता की आयु का अनुपात 3:5 हैं| यदि सीता और गीता कि आयु का योग 32 वर्ष हैं तो 4 वर्ष पहले इनकी आयु तथा आयु का अनुपात ज्ञात कीजिये|

Solution (हल) :-

सीता : गीता = 3 : 5
3x + 5x = 32 (क्योकि सीता और गीता की आयु का योग 32 वर्ष हैं|)
8x = 32
x = 32/8
x = 4
सीता की वर्तमान आयु = 4 x 3 = 12 वर्ष
और गीता की वर्तमान आयु = 4 x 5 = 20 वर्ष
4 वर्ष पहले - 
सीता की आयु = 12 - 4 = 8 वर्ष
और गीता की आयु = 20 - 4 = 16 वर्ष
सीता और गीता की आयु का अनुपात = 8 : 16 = 1 : 2


प्रश्‍न 5. राम की आयु श्याम की आयु का दो तिहाई हैं तथा श्याम की आयु मोहन की आयु का तीन चौथाई हैं। यदि इन तीनो की आयु का योग 54 वर्ष हैं तो सबसे बड़े व्यक्ति की आयु ज्ञात कीजिये।

Solution (हल) :-

राम : श्याम = 2/3 = 2 : 3
श्याम : मोहन = 3/4 = 3 : 4
राम : श्याम : मोहन = 2 : 3 : 4
2x + 3x + 4x = 54 (क्योकि तीनो की आयु का योग 54 वर्ष हैं|)
9x = 54
x = 54/9
x = 6
सबसे बड़े व्यकि (मोहन) की आयु = 6 x 4 = 24 वर्ष
और सबसे छोटे व्यक्ति (राम) की आयु = 6 x 2 = 12 वर्ष


प्रश्‍न 6. एक पिता की आयु पुत्र की आयु से चौगनी हैं। 6 वर्ष बाद दोनों की आयु का योग 62 वर्ष होगी तो पिता की वर्तमान आयु ज्ञात करो।

Solution (हल) :-

पिता : पुत्र = 4 : 1
चूंकि 6 वर्ष बाद दोनों की आयु का योग = 62 वर्ष
इसलिये वर्तमान में दोनों की आयु का योग = 62 - (6+6)
= 62 - 12 = 50 वर्ष
4x + x = 50 (क्योकि वर्तमान में दोनो की आयु का योग 50 वर्ष हैं|)
5x = 50
x = 50/5
x = 10
पिता की वर्तमान आयु = 10 x 4 = 40 वर्ष
और पुत्र की वर्तमान आयु = 10 x 1 = 10 वर्ष


प्रश्‍न 7. रमेश और महेश की आयु का अनुपात 4:5 हैं। यदि 5 वर्ष पहले दोनों की आयु का योग 44 वर्ष था तो महेश की वर्तमान आयु ज्ञात करो।

Solution (हल) :-

रमेश : महेश = 4 : 5
चूंकि 5 वर्ष पहले दोनों की आयु का योग = 44 वर्ष
इसलिये वर्तमान में दोनों की आयु का योग = 44 + (5+5)
= 44 + 10 = 54 वर्ष
4x + 5x = 54 (क्योकि वर्तमान में दोनो की आयु का योग 54 वर्ष हैं|)
9x = 54
x = 54/9
x = 6
रमेश की वर्तमान आयु = 6 x 4 = 24 वर्ष
और महेश की वर्तमान आयु = 6 x 5 = 30 वर्ष


प्रश्‍न 8. अजय और विजय की आयु का अनुपात 5:3 हैं। यदि दोनों की औसत आयु 24 वर्ष हैं तो बड़े व्यक्ति की आयु ज्ञात करो।

Solution (हल) :-

अजय : विजय = 5 : 3
अजय और विजय की औसत आयु = 24 वर्ष
औसत = कुल राशियों का योग/कुल राशियों की संख्या
अजय और विजय की आयु का योग = 24 x 2 = 48 वर्ष
5x + 3x = 48 (क्योकि दोनो की आयु का योग 48 वर्ष हैं|)
8x = 48
x = 48/8
x = 6
बड़े व्यकि (अजय) की आयु = 6 x 5 = 30 वर्ष
और छोटे व्यक्ति (विजय) की आयु = 6 x 3 = 18 वर्ष


प्रश्‍न 9. उमेश, आकाश और अरविंद की आयु का अनुपात 2:3:4 हैं। यदि तीनो की औसत आयु 27 वर्ष हैं तो बड़े व्यक्ति की आयु ज्ञात करो।

Solution (हल) :-

उमेश : आकाश : अरविंद = 2 : 3 : 4
उमेश, आकाश और अरविंद की औसत आयु = 27 वर्ष
औसत = कुल राशियों का योग/कुल राशियों की संख्या
उमेश, आकाश और अरविंद की आयु का योग = 27 x 3 = 81 वर्ष
2x + 3x + 4x = 81 (क्योकि तीनो की आयु का योग 81 वर्ष हैं|)
9x = 81
x = 81/9
x = 9
बड़े व्यकि (अरविंद) की आयु = 9 x 4 = 36 वर्ष
छोटे व्यक्ति (उमेश) की आयु = 9 x 2 = 18 वर्ष
और आकाश की आयु = 9 x 3 = 27 वर्ष

प्रश्‍न 10. A और B की आयु का अनुपात 5:1 हैं| यदि A और B कि आयु का गुणनफल 125 वर्ष हैं तो A की आयु ज्ञात कीजिये|

Solution (हल) :-

A : B = 5 : 1
4x * 1x = 125
(क्योकि A और B की आयु का गुणनफल 125 वर्ष हैं|)

A की आयु = 5 x 5 = 25 वर्ष
और B की आयु = 5 x 1 = 5 वर्ष

3 comments: